Top News

32 वी रैंक के साथ राजनांदगांव की सुष्मिता सिंह का IFS में चयन, डॉ रमन ने दी बधाई


राजनादगाँव-संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार की शाम को भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की अन्तिम चयन सूची जारी कर दी। सूची के मुताबिक, कुल 148 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस परीक्षा में राजनादगाँव शहर में पली-बढ़ीं सुष्मिता सिंह का 32 रैंक के साथ IFS में चयन हुआ है।

दैहरादून से कम्पयूटर साइंस में किया बीटेक

सुष्मिता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा जेएमजे नवजीवन स्कूल से हुआ वहीं उन्होने रॉयल किड्स स्कूल के बाद जैन इन्टरनेशनल स्कूल बिलासपुर में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद डीपीएस भिलाई से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद यूपीईएस देहरादन से कम्पयूटर साइंस में बीटेक करने के एक वर्ष नौकरी की। इसके बाद इस्तीफ देकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई  

और नया पुराने