Top News

पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने साइकिल से पहुचे SP

कबीरधाम-कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायक पहल की है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन से प्रेरित होकर वे साइकिल से कार्यालय पहंचे और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भी साइकिल व पैदल चलने 'के लिए प्रेरित किया।

- इस पहल को जिले में जनजागरूकता के मजबूत अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

- पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश का अनुसरण करते हए स्वयं साइकिल से कार्यालय पहंचने की शुरुआत की।

- उनका मानना है कि प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया ऐसा छोटा कदम समाज में बड़ा प्रभाव उत्पत्र करता है और जनसहभागिता भी बढ़ाता है।

और नया पुराने