Top News

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे

करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

 धमतरी - धमतरी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में लगातार सघन अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को बैंक खाताधारकों से करोड़ों रुपये के गबन व कूटरचना के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी जुगलकिशोर (उम्र 31 वर्ष, निवासी चरमुडिया, थाना कुरूद), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर 'NICT TECHNOLOGIES PVT. LTD.' धमतरी द्वारा थाना भखारा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी की संस्था भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अनुबंध आधार पर कियोस्क (ग्राहक सेवा केंद्र) का संचालन कराती है। संस्था द्वारा ग्राम कोरा हेतु अनुबंध के तहत आरोपी केशव राम साहू को कियोस्क संचालक नियुक्त किया गया था।

आरोपी कियोस्क संचालक केशव राम साहू द्वारा दिनांक 27.08.2015 से 29.11.2025 के मध्य SBI के खाताधारकों के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, गबन एवं कूटरचना करते हुए कुल 1,00,75,717/- (एक करोड़ पचहत्तर हजार सात सौ सत्रह रुपये) का आपराधिक न्यासभंग किया गया। 

प्रार्थी के आवेदन पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 318(4), 338, 336(3) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही एवं जब्ती:

विवेचना के दौरान थाना भखारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही केशव राम साहू की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कियोस्क सेंटर ग्राम कोरा से:

 ▪️01 नग लेनोवो (Lenovo) कंपनी का लैपटॉप

 ▪️ 29 हितग्राहियों के फिक्स डिपॉजिट (FD) बॉन्ड पेपर

गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे दिनांक 21.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कुरूद के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है।

▪️गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

 नाम: केशव राम साहू (उम्र 40 वर्ष)

  पिता का नाम: हेमलाल साहू

  मूल निवासी: साकिन देवकोट, चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद (छ.ग.)

 वर्तमान पता: बोरिया खुर्द, अर्जुन विहार, थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.)



और नया पुराने