धमतरी-छत्तीसगढ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला धमतरी में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के उदेश्य से "सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ का आधार" थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन ' जांच अभियान प्रारंभ किया गया हैं। यह अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से दिनांक 11 मई 2026 तक जिले भर में संचालित हो रहा है।
इस सघन जाँच अभियान का प्राथमिक लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण मानक दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करना है। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं औषधि। प्रसाधन सामग्री विक्रेताओं को क्रमशः खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के मानक नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा जन सामान्य को सुरक्षित सही दवा-शुद्ध आहार के प्रति जागरूक करना है।
आयूक्त खाद्य सुरक्षा दीपक कुमार अग्रवाल एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार अभियान के सुचारु और त्वरित क्रियान्वयन के लिये खाद्य एवं औषधि हंतु दो पृथक प्रकोष्ठों (टीमों का गठन कर सतत् रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य प्रकोष्ठ से अभियान के इस चरण में दिनांक 06 / 05 / 2026 को धमतरी स्थित आईसक्रीम विक्रेता फर्मों की जांच किया गया निरीक्षण के दौरान फर्म-राजन आइसक्रीम धमतरी से कुल्फी बेस व आइसक्रीम बेस का विधिक नमूना संकलित किया गया। इसी क्रम दिनांक 07/ 05 / 2026 को खाद्य प्रतिष्ठान-गोलू हिन्दू ढाबा धमतरी, दीपक राव ढाबा धमतरी, जींजर रेंस्टोरेंट धमतरी का निरीक्षण किया गया। खाद्य परिसरों में साफ सफाई रखना एवं खाद्य परिसरों में खाद्य पंजीयन सही स्थान पर चस्पा करने निर्देशित किया गया । उक्त कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
औषधि प्रकोष्ठ द्वारा अभियान के इस चरण में दिनांक 06 /05 /2026 को जागरूकता अभियान चलाते हए कोटपा एक्ट, 2003 की धारा 4 एवं6 के तहत् जनजागरूकता की गई, जिसमें कुल 21 चालानी कार्यवाही कर रें1900/- की राजस्व वसूली की गई। इसी क्रम में दिनांक 07/ 05 / 2026 को ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों, बालक छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभियान संचालित कर अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कल 20 चालानी कार्यवाही करते हुए र1960/ - की जुर्माना राशि वसूल' की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगे भी सतत रूप से जांच एवं निरीक्षण को कार्यवाही जारी रहेगी । इस कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ,अतिरिक्त तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला-धमतरी (छ.ग) समस्त खाद्य एवं औषधि कारोबारकर्ताओं तथा नागरिकों से अपील करता है कि वे इस जन-स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें जिससे कि 'सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके
