रायपुर।: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में बड़ा हेरफेर किया है ,स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जनों का तबादला हुआ है। कई जिलों में सिविल सर्जन और सीएमएचओ को बदला गया है। साथ ही कई विशेज्ञज्ञ डाक्टरों को सिविल सर्जन और सीएमएचओ का पदभार दिया गया है।
धमतरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यूल कौशिक को प्रभारी सिविल सर्जन सह 'मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अबागढ़ चौकी नियुक्त किया है, तथा डॉ अरुण कमार टोंडर , विशेषज्ञ चिकित्सक को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी जिला धमतरी नियुक्त किया है स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टरों ,सिविल सर्जन, CMHO समेत 25 का तबादला आदेश जारी किया है।
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किए सख्त आदेश
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराना होगा। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।




