धमतरी-छत्तीसगढ शासन के निर्देशों के परिपालन ' में जिला धमतरी में नागरिकों को ' सुरक्षित 'एवं गुणवत्तायक्त खाद्य पदार्थ और औषधियाँ सुनिशिचत करने के उद्देश्य से "सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" थीम पर 15 दिवसीय विशेष अभियान प्रारंम किया गया है । यह अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से दिनांक 11 मई 2028 तक जिले भर में संचालित हागा ।
इस सघन जाँच अभियान का प्राथमिक लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण मानक दवाओं की बिक्री सुनिरिचत करना है। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं औषधि / प्रसाधन सामग्री विक्रेताओं को क्रमशः खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों तथा औषधि एव प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के मानक नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा जन सामान्य को सुरक्षित सही दवा-शुद्ध आहार के प्रति जागरूक करना है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक कुमार अग्रवाल एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार अभियान के सुचारु और त्वरित क्रियान्वयन के लिये खाद्य एवं औषधि हेतु दो पृथक प्रकोष्टों (टीमों का गठन कर सतत् रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य प्रकोष्ठ से दिनांक 29/ 04 / 2026 को तृतीय दिवस में दुग्ध एवं दग्ध उत्पाद विक्रय करने वाले खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। खाद्य परिसरों में साफ सफाई रखना एवं खाद्य परिसरों में खाद्य पंजीयन सही स्थान पर चस्पा करने निर्देशित किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में धमतरी जिले की धमतरी शहर एवं धमतरी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में की जांच की गई। जांच दौरान टीम द्वारा 16 फर्मों का निरीक्षण किया गया । तृतीय दिवस की कार्यवाही में खाद्य सूरक्षा विंग से सर्वेश कमार यादव (अभिहित अधिकारी), फणेश्वर पिथौरा (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) खाद्य एवं औषधि प्रशासन, धमतरी शामिल रहे।
औषधि प्रकोष्ठ के संयुक्त टीम द्वारा अभियान के तृतीय दिवस दिनांक 29/ 0472026 को 11 विभिन्न रिटेल मेडिकल स्टोर्स क्रमशः कंचन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स (भखारा). श्री धनवन्तरी मेडिकल स्टोर्स (भखारा), ओजसवी मेडिकल स्टोर्स (भखारा). अरिहंत मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स (भखारा). साहु मेडिकल स्टोर्स (भखारा), गणपति मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स (बगौद), मॉ चंडी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स (बगौद) अमन मेडिकल स्टोर्स (करूद), शिवशंकर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर (कुरूद), सरस्वती मेडिकल स्टोर्स (धमतरी) एवं साह् मेडिकल स्टोर (धमतरी) में निरीक्षण कार्यवाही की गई। निरीक्षण कार्यवाही के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस 'शर्तों का पालन एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा 02 फर्मं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार तथा पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित रहे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला-धमतरी (छ०ग०) समस्त खाद्य एवं औषधि कारोबारकर्ताओं तथा नागरिकों से अपील करता है कि वे इस जन-सवारथ्य सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करे जिससे कि "सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
