Top News

Dhamtari में "सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार" अभियान के प्रथम दिवस की कार्यवाही


धमतरी-छत्तीसगढ़ 'शासन ' के निर्देशों के परिपालन में जिला धमतरी में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ और औषधियाँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" थीम पर 15 दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है । यह अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से दिनांक 1 मई 2026 तक जिले भर में संचालित होगा।

इस सघन जाँच अभियान का प्राथमिक लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण मानक दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करना है। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं दवा तथा प्रसाधन सामाग्री विक्रेताओं को क्रमशः खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों तथा औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1945 के मानक नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा जन सामान्य को सुरक्षित दवा उपयोग और सुरक्षित खाद्य के प्रति जागरूक करना है।

आयूक्त खाद्य सुरक्षा  दीपक कुमार अग्रवाल एवं ' कलेक्टर जिला धमतरी  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार, अभियान के सुचारु और त्वरित क्रियान्वयन के लिये खाद्य एवं औषधि हेतु दो पृथक प्रकोष्ठों (टीमों) का गठन किया गया है । दिनांक 27.04.2026 को प्रथम दिवस में चाट, गुपचुप संटर आदि स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच करना एवं उनको खाद्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था। इसी परिप्रेक्ष्य में टीम द्वारा कुरुद, छाती संबंलपुर एवं धमतरी के स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच की गई। जांच दौरान टीम द्वारा 36 स्ट्रीट फूड वेंडर्स का निरीक्षण किया गया तथा अखाद्य रंग के उपयोग के संदेह के आधार मैंगो शेक तथा गन्ना रस का सैंपल कलेक्ट कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है।

 कृष्णा पावभाजी एवं पुलाव सेंटर कुरुद, इतवारी होटन कुरुद, 'कुरुद मुगौड़ी संटर, हरियाणा स्पेशल जलेबी छाती, हार्दिक होटल संबंलपुर, बाबू जलपान संबलपुर एवं फेमस आलू गुण्डा धमतरी द्वारा खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं परोसने में अखबारी कागज का उपयोग करते पाया गया जिन पर उन्हे खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं परोसने में अखबारी कागज के उपयोग से होने वाले दुष्प्भावों से अवगत कराया गया, अखबारी कागज के विकल्प बताये गये एवं उन्हे दुबारा उपयोग ना करने की चेतावनी दी गई।

अंशु मैंगो शेक कुरुद, महादेव चाट भंडार छाती तथा पकज चाट सेंटर धमतरी द्वारा अखाद्य रंग जलेबी रंग का उपयोग करते पाये जाने पर जलेबी रंग एवं खाद्य सामाग्री नष्ट कराईं गईं एवं फिर कभी उपयोग ना करने की हिदायत दी गई। प्रथम दिवस की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा विंग सें  सर्वेश कुमार यादव (अभिहित अधिकारी) , फणेश्वर पिथौरा (खाद्य सुरक्षा अधिकारी), श्री छत्रपाल चंद्राकर नायाब तहसीलदार कुरुद एवं थाना कुरुद से पुलिस बल शामिल रहे।

दिनांक 27 / 04 / 2026 को प्रथम दिवस में जिला धमतरी में कॉस्मेटिक विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 13 कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उत्पादों की गुणवत्ता, वैध अनुज्ञप्ति, भंडारण व्यवस्था, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि एवं विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। कार्यवाही के दौरान 01 कॉस्मेटिक उत्पाद का नमूना संकलित कर परीक्षण हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही जिन प्रतिष्टानों में एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक सामग्री पाई गई, उन्हें तत्काल विक्रय क्षेत्र से पृथक कर अलग रखवाया गया तथा संबंधित विक्रेताओं को नियमानुसार निर्दश दिए गए ।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त कॉस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध कराने हेत इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल वैध प्रतिष्ठानों से ही कॉस्मेटिक सामग्री क्रय करें तथा बिल अवश्य प्राप्त करें।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला धमतरी समस्त खाद्य एवं औषधि के कारोबारकर्ताओं और नागरिकों से अपील करता है कि वे इस जन-स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि "सही दवा-शुद्ध आहार" का लक्ष्य प्राप्त किया जा सक ।

और नया पुराने