Top News

लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में पाइप लाइन इंटर कनेक्शन का कार्य जारी


धमतरी-वार्ड पार्षद एवं सभापति, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम धमतरी  हिमानी भागवत साहू  के द्वारा लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में लगातार पाइप लाइन इंटर कनेक्शन का कार्य कराया जा रहा है।

वार्ड के कई स्थानों पर पानी की समस्या को देखते हुए पाइप लाइन की लगातार जांच एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। साथ ही कांटा तालाब पानी टंकी से पाइप कनेक्शन जोड़ा जा रहा है, जिससे पानी का प्रेशर बढ़े और सभी वार्डवासियों के घरों तक सुचारू रूप से पानी पहुंच सके।

जल समस्या के स्थायी समाधान हेतु यह कार्य निरंतर जारी है।


और नया पुराने