एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान: 05 आरोपी गिरफ्तार, शराब-बिक्री की रकम व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 46,450 रुपये की मशरूका जब्त
भखारा, बिरेझर, मगरलोड और सिहावा में पुलिस की दबिश- अवैध शराब कोचियों पर कसा शिकंजा
धमतरी - जिले में नशीले पदार्थों तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक ही दिन में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी, गश्त एवं सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में भखारा, बिरेझर, मगरलोड एवं सिहावा क्षेत्र में 05 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब, बिक्री की रकम तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही का विवरण
▪️ थाना भखारा - अप. क्र. 116/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
*आरोपी:* लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना भखारा।
*जब्ती:* 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 3,200, रूपये बिक्री रकम 8,100 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल कीमत 30,000 रूपये।
कुल मशरूका: 41,300 रुपये।
▪️ चौकी बिरेझर - अप. क्र. 296/26, धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट
आरोपी: नारायण बंजारे, उम्र 63 वर्ष, निवासी अंवरी, चौकी बिरेझर।
*जब्ती:* 12 पौवा देशी मसाला शराब कीमत 1,200 रूपये एवं बिक्री रकम 150 रूपये।
कुल मशरूका: 1,350 रूपये।
▪️ *थाना मगरलोड* - अप. क्र. 169/26, धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट
*आरोपी:* मुकेश साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी मेघा टीकरा पारा, थाना मगरलोड।
*जब्ती:* 13 पौवा देशी शराब कीमत 1,100 रूपये एवं बिक्री रकम 700 रूपये ।
कुल मशरूका: 1,800 रूपये।
थाना सिहावा - अप. क्र. 73/26, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट
*आरोपी:* भंगतीन बाई मरकाम, निवासी बिरगुड़ी हर्रा पारा, थाना सिहावा।
*जब्ती:* 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये रुपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये।
कुल मशरूका: 1,000 रुपये।
थाना सिहावा - अप. क्र. 74/26, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट
*आरोपी:* रवि यादव, निवासी कमार पारा आमगांव, थाना सिहावा।
*जब्ती:* 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 700 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये।
कुल मशरूका: 1,000/- रूपये।
▪️ *अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा लगातार जारी*

