Top News

धमतरी के फ्लोरेंस और रिलायंस नर्सिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 


धमतरी - लिमतरा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग (Florence College of Nursing) और रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (Reliance Institute of Nursing) में आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।


समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगे को सलामी देने के बाद दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्यों और प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नर्सिंग प्रोफेशन के सेवा भाव को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि मरीजों की नि:स्वार्थ सेवा करना भी देश सेवा का ही एक रूप है।कार्यक्रम में नर्सिंग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों, कविताओं और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और सभी उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई। इस पूरे आयोजन में दोनों कॉलेजों के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और नया पुराने