Top News

पहले किया बेटे का अंतिम संस्कार , फिर वरदान के भरोसे सामने आ गया बेटा ,जानिए पूरा मामला .-DMT

वरदान परामर्थ सेवा समिति के सदस्य शिवा प्रधान पप्पू साहू डोमन साहू ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश किया

धमतरी/ बलौदाबाजार - ग्राम सुकली बरेली, जिला बलौदा बाजार के निवासी 28 वर्षीय मोतीलाल विश्वकर्मा कई दिनों से लापता था जो धमतरी के संबलपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बैठा हुआ था  जहां समिति के सदस्य पप्पू साहू ने उनकी स्थिति को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के शिवा प्रधान से संपर्क किया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

पूछताछ के दौरान मिले वोटर आईडी के आधार पर उनकी पहचान गिरौधपुरी चौकी सुकली बरेली के रूप में हुआ फिर चौकी के माध्यम से परिवार से संपर्क किया गया। इसके बाद शिवा प्रधान, पप्पू साहू और डोमन साहू उन्हें लेकर गिरौधपुरी पहुंचे और उनके परिवार से मिलवाया। लंबे समय बाद बेटे को देखकर परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

परिवार, पुलिस के लिए चौंकाने वाली बात सामने

हालांकि, इस दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। परिवार ने बताया कि 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास मिले एक क्षत-विक्षत शव की पहचान उन्होंने मोतीलाल विश्वकर्मा के रूप में की थी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। अब सवाल यह है कि नाले में मिला वह शव आखिर किसका था , और बलौदाबाजार पुलिस के लिए यह खबर के बाद अब उस शव का पहचान करना चुनौती बन गया है 

और नया पुराने