Top News

भिलाई खुर्सीपार में गृह मंत्री का OSD बताकर दिखा रहा था रौब, क्रिकेट टूर्नामेंट में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, पहुंचा जेल

फर्जी पहचान बताकर लोगों

 को धमकाने पर खुर्सीपार

 थाना पुलिस का एक्शन,

 क्रिकेट मैच के दौरान खुद को

 बता रहा था VIP


दुर्ग
: जिले में खुद को गृहमंत्री का ओएसडी बताकर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया. युवक खुर्सीपार स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों पर दबाव बना रहा था. खिलाड़ियों को डराने-धमकाने और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

दर्शक हुए परेशान

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सर्वेश सिंह के रूप में हुई है, जो क्रिकेट मैच के दौरान खुद को प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का ओएसडी बताकर मैदान में पहुंचा था. खुद को VIP बताते हुए वह खिलाड़ियों और आयोजकों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. उसके व्यवहार से मैच में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक परेशान हो गए.

नहीं दिखा पाया कोई दस्तावेज

मामले की शिकायत प्रार्थी जय प्रकाश ने खुर्सीपार थाना में दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी किसी भी प्रकार का आधिकारिक पहचान पत्र या पद से जुड़ा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. इसके बाद आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा फर्जी पहचान बताकर लोगों को धमकाने या शासकीय पद का गलत इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


और नया पुराने