Top News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित-DMT



धमतरी, 06 मई 2026/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना वर्ष 2026-27 के तहत जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि येजना के तहत दाल मिल, राइस मिल, आटा, पोहा मिल, सूजी रवा, नमकीन मिठाई निर्माण, चिप्स, आचार, ब्रेड, चनाचूर, बड़ी, पापड़, मैगी, आइस कैण्डी, मशरूम उद्योग, मसाला उद्योग व दुग्ध आधारित उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थ इकाईयों की स्थापना की जा सकती है।

           व्यक्तिगत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को मान्य परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड पूंजीगत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रूपये होगी।

            योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। लाभार्थी को परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत अंशदान स्वयं करना होगा, जबकि शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। 

योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कक्ष क्रमांक 66, कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही जिले के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन श्री लोकेश चोपड़ा मोबाइल नंबर 94252-14763, श्री आकाश कुमार मोबाइल 70670-00376, श्री संतोष कुमार मोबाइल 82698-85140, नेहा नागपुरी मोबाइल 70003-04606, प्रिया पटेल 78695-25859 तथा डॉ. संदीप मेश्राम मोबाइल 91111-08001 पर सम्पर्क कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

और नया पुराने