Top News

Aradhana Sidar Murder Case: अधिवक्ता आराधना सिदार की हत्या से सनसनी , शव जंगल में संदिग्ध हालत में मिला. वकीलों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हए मौन जूलूस निकाला, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द खुलासे का किया दावा

 


रायगढ़ -रायगढ़ जिले के पंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है मृतका की पहचान कुमारी आराधना सिदार के रूप में हई है, जो जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की सक्रिय सदस्य थीं. कु आराधना सिदार की निर्मम हत्या ने पूरे शहर और विशेषकर विधि जगत को झकझोर कर रख दिया है. उनका शव पंजीपथरा थाना क्षेत्र के तमिडीह जंगल में तीन दिन पहले निर्वस्त्र अवस्था में मिला था. शव का चेहरा बूरी तरह कुचला ह़आ था, जिससे मामला अत्यंत संदिग्ध और जघन्य प्रतीत हो रहा है. घटना के बाद से जिले के वकीलों और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है

शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी और सचिव लोकनाथ केशरवानी के नेतत्व में सैकडों वकीलों ने रायगढ न्यायालय से मौन जुलूस निकालकर पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. संघ ने मांग की है कि इस हत्याकांड की जांच निष्पक्षता और सृक्ष्मता से की जाए अधिवक्ता संघ ने यह भी घोषणा की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी की पैरवी जिला अधिवक्ता संघ का कोर्ई भी सदस्य नहीं करेगा. यदि बाहर से भी कोई वकील पैरवी के लिए आता है, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा

और नया पुराने