Top News

सुशासन तिहार का खुला पोल, 80% दिव्यांग , E-Tricycle के लिए भटक रहा एक दिव्यांग शिक्षक


धमतरी- वर्तमान मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा सुशासन का तिहार मनाया जा रहा है,जिसमें बड़े बड़े दावे किए जा रहे की इनका निराकरण किया गया, इस समस्या को खत्म किया गया, लेकिन जमीनी रूप से उतरने पर पता चला कि ग्राम काशीपुर पोस्ट पूरी जिला धमतरी निवासी कामता प्रसाद जो कि 80% दिव्यांग है उन्होंने पिछले वर्ष 2025 में 8 मई को सुशासन तिहार में अपने सभी वैध दस्तावेजों के साथ आवेदन दिया, समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि आपका 80% दिव्यांग है  आपको E-Trycycle मिल जाएगा, कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री द्वारा अन्य और लोगों को आबंटित करने पर आपको भी दिया जाएगा, उन्हें न तो पावती दी गई और ना ही उनसे संपर्क किया गया

इस बारे मे जब शिवनंदा न्यूज द्वारा कामता प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं पेशे से एक शिक्षक हू रोज अपने गाँव से 7 किलोमीटर दूर निजी विद्यालय में पढ़ाने जाता हू , विगत 1 साल पहले से आवेदन किया हू, लेकिन मंजूरी मिलने का बोलकर पावती नहीं देना और ना ही E-Trycycle देना कहीं ना कहीं शासन-प्रशासन की पोल खोलने वाली बात है, उन्होंने जिला कलेक्टर  से अनुरोध किया है कि उन्हें E-Trycycle जल्द से जल्द दिलाए , और विलंब कराने वाले अधिकारियों पर कार्यवाहि करने की मांग की है 

और नया पुराने