धमतरी- संक्षिप्त विवरण - खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बस्तर छत्तीसगढ़ द्वारा VEEBA BRAND EGGLESS MAYONNAISE , बैच no-K182 ,MfG Date 18-4-26 BF Date 17-01-2027 MFG BY M/S VRB Consumer Products Private Limited RIICO Industrial Area Gurjar Keshwana Kotputli Rajasthan Pin 303108 खाद्य अनुज्ञप्ति संख्या 10018013001531 के एगलेस मायोनीस खाद्य नमूना गुणवत्ता जांच हेतु संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित गया था
जो कैली लैब भोपाल के जांच प्रतिवेदन में प्रापाईल गैलेट नामक एंटीआक्सीडेंट निर्धारित सीमा से अधिक पाये जाने के कारण असुरक्षित घोषित किया गया है।
खाद्य अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार यादव द्वारा खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनिमय 2006 की धारा 36 (3)(ख) में प्रदत शक्तियों का अतः खाद्य प्रयोग करते हुये अधोहस्ताक्षरकर्ता खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला - धमतरी द्वारा उक्त खाद्य पदार्थ Veeba brand Eggless mayonnaise B.No. k182 Mfg date 18.04.2026 BF date 17.01.2027 अनुज्ञप्ति संख्या 10018013001531 के विक्रय वितरण एवं भंडारण को धमतरी जिले के संपूर्ण क्षेत्रो में तत्काल प्रभाव से प्रतिषिद्द किया गया है।
खाद्य अभिहित अधिकारी द्वारा धमतरी जिले के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को आदेशित किया गया है कि उक्त खादय पदार्थ को परिसर से अलग स्थान में भण्डारित कर खाय सरक्षा और मानक (खाय प्रत्याह्वान) विनिमय 2017 के तहत आपूर्तिकर्ता को वापस प्रेषित की जाये।


