Top News

ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन, धमतरी द्वारा धमतरी के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु कलेक्टर ,SP को सौपा गया ज्ञापन



धमतरी
- ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन, धमतरी द्वारा धमतरी के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु कलेक्टर और पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने कहा की जिले में अनेक पर्यटन स्थल है जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश ही नहीं बल्की देश भर से पर्यटक अपने परिवार समेत घूमने तथा समय व्यतीत करने आते हैं। वर्तमान में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी पर्यटन स्थलों को कई प्रकार की व्यवस्था, पर्यटन स्थलों का विकास तथा स्वच्छ्ता पर ध्यान दिया जा रहा है।

लेकिन इन्हीं पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी, असामाजिक गतिविधि, छेड़छाड़, नशाखोरी पर रोक, जैसे अनेक प्रकार की घटनाएं होने की संभावना होती है। जिससे यहा आने वाले पर्यटकों खासकर महिलाओं एवं परिवार मे सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती हैं।

ओम लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा निम्नलिखित मांगे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी गई 

1. जिले के समस्त पर्यटन स्थलों पर नियमित पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

 2. पर्यटन स्थलों पर नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधि के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए

 3., महिलाओं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था 

4. सभी पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए 

5, जिन स्थलों पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है वहां मोबाइल नेटवर्क कंपनी के माध्यम से नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर किया जाए।

इस अवसर पर वेद प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, सोहन धीवर, अतुल साहू, राकेश कामड़े, ऋतिक रजक, मोहित, यमन, शिवांग, यज्ञांश,पायल पटेल, प्रियंका, महिमा, राधा, चंचल, मनीषा, कीर्ति, यश, माधुरी, वेदांत साहू एवं गोविंद सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन, धमतरी ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिससे जिले के पर्यटन स्थल सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बन सकें।




और नया पुराने