Top News

स्ट्रीट फूड वेंडर्स/ पथ खाद्य विक्रताओं जिला - DHAMTARI के लिए सर्व सेफ फूड - सुरक्षित भोजन परोसना एवं बेचना विषय पर होने जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

फाइल फोटो 

धमतरी - एफ.एस.एस.ए.आई. की सामाजिक व्यवहार परिवर्तन प्रभाग की उद्देश्यिका अनुसार छोटे-छोटे सामाजिक व्यावहार मे परिवर्तन से एक बड़ा परिवर्तन लाना संभंव है। नियमों को थोपने के बजाये खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा प्रेरित होकर स्वय  से अनुपालन थीम पर जिला - धमतरी के स्ट्रीट फूड व  वेंडर्स/ पथ  खाद्य विक्रेताओं के लिये निशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला - धमतरी, नेस्ले एवं नासवी (NASVI-NATIONAL ASSOCIATION STREET VENDORS OF INDIA ) के सहयोग से दिनांक 06.09.2026 एवं दिनांक 07.09.2026 

स्थान - होटल सुनीलम पावर हाउस के सामने , (स्वास्तिक भोजनालय के सामने ) रायपुर रोड धमतरी 

समय सुबह 10 बजे से निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फुटपाथ दुकानदारो को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसने की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना, प्रशिक्षण से रोजगार में वृद्धि, आजीविका मे सहयोग, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुधार, ग्राहकों के बीच विश्वास निर्माण, खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम और नियमों के पालन की समझ को बढावा देने पर विशेष ज़ोर दिया जायेगा। दुकानदारों को निःशुल्क सेफ्टी किट (एप्रन, कैप, ग्लव्स, साबुन, तौलिया, डस्टर, हेडगियर), FOSTAC ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, गोल्डन रूल्स बुकलेट और नेस्ले एवं नासवी का संयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा 

अतः खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला - धमतरी समस्त स्ट्रीट फूड वेंडर्स / पथ खाद्य विक्रेताओं से अपील करता है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर अपने निकटस्थ प्रशिक्षण स्थल मेंं  उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लेंवें।सर्वेश कुमार यादव खाद्य  अभिहित अधिकारी के अनुसार प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी  

फनेश्वर पिथौरा मो.नं.8770601262 

 विशाल आनंद मो.नं. 70043 86107 

 दिलीप कुमार प्रजापति 9315876962 पर मैसेज 

कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। 


और नया पुराने