Top News

“ मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में चौकी करेली पुलिस की त्वरित कार्यवाही - आरोपी गिरफ्तार”-DMT

“दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर सेलून संचालक से विवाद,सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार”

“चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला धारदार चाकू किया बरामद”


धमतरी- संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06 अगस्त 2026 को ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी चम्मन लाल भारती पिता ईश्वरी भारती, उम्र 43 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी द्वारा प्रार्थी टुकेश्वर उर्फ लालू सेन के साथ गाली-गलौज करते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया था। घटना में प्रार्थी के हाथ, घुटने एवं गाल में चोट आई थी।



प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी थाना मगरलोड में तत्काल अपराध क्रमांक 134/2026, धारा 296, 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Sp द्वारा  मामले में तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए तथा घटनास्थल का निरीक्षण एवं प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिससे घटना की पुष्टि हुई।

पुलिस द्वारा आरोपी से सघन पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। 



आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार सब्जी काटने वाला चाकू ग्राम करेलीबड़ी कृषि मंडी की दीवार के पास से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी चम्मन लाल भारती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

▪️आरोपी का नाम

चम्मन लाल भारती पिता ईश्वरी भारती, उम्र 43 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी, चौकी करेली बड़ी,थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ.ग.)



और नया पुराने