Top News

CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस लियाः एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्म

 


चेन्नई- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच चल रहे तलाक के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. संगीता ने दायर तलाक की याचिका को वापस लेने का फैसला किया है.

फैमिली कोर्ट में चल रहा था केस

संगीता ने विजय के साथ अपनी शादी खत्म करने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने दोनों के बीच मतभेदों का हवाला दिया था. अपनी अर्जी में, उन्होंने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और दावा किया कि विजय का एक फिल्म अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था. उन्होंने तलाक का आदेश, विजय के सामाजिक और आर्थिक स्तर के हिसाब से गुजारा-भत्ता और परिवार के नीलांकरई वाले घर में रहना जारी रखने का अधिकार मांगा.

यह मामला पहले चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में आया था, जिसने मामले को टाल दिया था क्योंकि विजय और संगीता दोनों में से कोई भी व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुआ था. सुनवाई के दौरान केवल उनके कानूनी प्रतिनिधि मौजूद थे.

कुछ दिनों से चर्चा में था यह मामला

सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने से पहले फिल्म जगत के प्रमुख सितारों में शामिल रहे हैं. उनके निजी जीवन से जुड़ा यह मामला पिछले कुछ समय से चर्चा में था. अब तलाक याचिका वापस लेने की खबरों के बाद अटकलें हैं कि दोनों अपने मतभेद सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि अभी विजय या संगीता की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है.

और नया पुराने