Top News

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर फुटकर विक्रेताओं को ₹65,000 के सिक्कों का वितरण


धमतरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, व्यापार प्रकोष्ठ, जिला धमतरी के जिला संयोजक सलज अग्रवाल द्वारा धमतरी कृषि उपज मंडी स्थित सब्जी विक्रेता संघ के फुटकर व्यवसायियों के लिए ₹65,000 के सिक्कों (चिल्लर) का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारी  रामू वाधवानी एवं  राज वाधवानी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फुटकर विक्रेता उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि दैनिक व्यापार में चिल्लर की कमी एक बड़ी समस्या है। व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा किया गया यह प्रयास उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं राहत प्रदान करने वाला है।


इस अवसर पर फुटकर विक्रेताओं ने व्यापार प्रकोष्ठ से आग्रह किया कि भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार सिक्कों का वितरण किया जाए, ताकि चिल्लर की समस्या का स्थायी समाधान निकल सके और छोटे व्यापारियों को सुविधा मिलती रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिला संयोजक सलज अग्रवाल ने सभी उपस्थित व्यापारियों, सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारियों तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, जिला धमतरी भविष्य में भी फुटकर व्यापारियों के हित में ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर करता रहेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
और नया पुराने