Top News

Reel बनाने निकले थे, लुटेरे बन गए! महिला से छीना चमचमाता हार, बाद में पता चला नकली था, रायपुर से साथी गिरफ्तार

जिले में रील शूट करने निकले एक यूट्यूबर और उसके साथियों ने महिला के गले से सोना समझकर चमचमाता हार झपट लिया. बाद में पता चला कि हार महज 500 रुपए का नकली गहना था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर रायपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है.

 कांकेर -जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में सामने आई एक झपटमारी की वारदात ने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है. घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों का संबंध किसी पेशेवर आपराधिक गिरोह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाने वाले यूट्यूबर समूह से बताया जा रहा है. पुलिस जांच के अनुसार, रायपुर से रील शूट करने निकले युवक-युवतियों ने रास्ते में एक महिला के गले में चमचमाता हार देखा और उसे सोने का गहना समझ बैठे. लालच इतना बढ़ा कि उन्होंने मौके पर ही झपटमारी की योजना बना ली. महिला खेत से लौट रही थी और उसे अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में वह अपराध का शिकार बनने वाली है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मामले का खुलासा कर दिया. उपलब्ध पुलिस जानकारी के अनुसार एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है.


और नया पुराने