Top News

फॉस्कॉस (FOSCOS) पोर्टल पर Annual Return भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि ।

 


धमतरी- भारतीय खाद्य सरक्षा और मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा  जारी नियमानुसार एफ.एस एस.ए.आई. लाइसेंस धारक खाद्य विनिर्माताओं (Manufacturers). खाद्य रिपैकरों (Repacker) और खाद्य रिलैबलरों (Relabeller) के लिए अपना वार्षिक रिटर्न (Form D1) दाखिल करना अनिवार्य है।

संबंधित खाद्य कारोबारी अपना रिटर्न सीधे FSSAl के आधिकारिक फॉस्कॉस पोर्टल (https://foscos.fssai.gov.in) पर लॉग-इन करके ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी कार्यालय में भौतिक (Physical) प्रति जमा करने की आवश्यकता नहीं है ।

खाद्य सरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला - धमतरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के संबंधित विनिर्माताओं, रिपैकर और रिलैबलर खाद्यकारोबारकर्ताओं (Food Business Operators & FBOS) को सूचित किया जाता है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के फॉस्कॉस (FoSCoS) पोर्टल पर वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2025-26, कें लिए वार्षिक रिटर्न (Annual Return) भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है।

पूर्व में वार्षिक रिटर्न ऑनलाइन जमा करने की पुरानी तिथि, 3 मई 2026, निर्धारित की गई थीं भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAl) द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं की सुविधा और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए, अब इस तिथि को बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया गया है। उक्त तिथि के बाद varshik रिटर्न  भरने पर प्रतिदिन 100 रुपये का विलंब शुल्क देय होगा ।

अतः धमतरी जिले के समस्त एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस धारक खाद्य विनिर्माताओं (Manufacturers). खाद्य रिपैकरों (Repacker) और खाद्य रिलैबलरों (Relabeller) से अपील की जाती है कि अंतिम समय में पोर्टल पर 'होने वाली तकनीकी समस्याओं (सर्वर डाउन आदि) से बचने के लिए, निर्धारित अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपना वार्षिक रिटर्न दाखिल करे

और नया पुराने