धमतरी-फ़्लोरेंस कॉलेज एवम् रिलाइंस इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग लिमतरा के विद्यार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने प्रातःकाल सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया, जिसमें नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष रूप से एकाग्रता बढ़ाने वाले आसन जैसे वृक्षासन, ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान (Meditation) का अभ्यास किया।प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा जीवन में सकारात्मकता लाने में सहायक होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अंत में सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया
