भिलाई-भिलाई की चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी में उस समय लोगों के बीच डर का माहौल बन गया, जब एक घर में भारत के सबसे खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले रसेल्स वाइपर दिखाई दिया। खतरा महसस होते ही सांप ने प्रेशर कुकर की सीटी जैसी तेज आवाज निकालनी शुरू कर दी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही स्थानीय स्नेक कैचर राजेश मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। एक्सपर्ट्स के अनुसार रसेल्स वाइपर बेहद जहरीला सांप होता है, जिसका जहर शरीर में खून को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। घटना के बाद इलाके के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी जहरीले सांप के दिखने पर तरंत रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की गई है।
