Top News

Fake Marriage Event Bhilai से मचा बवाल, हिंदू युवा मंच ने कहा- पहले अपनी बेटी की नकली शादी करके दिखाए


दुर्ग-
भिलाई में ‘फेक मैरिज इवेंट’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जहां हिंदू संगठनों ने इसे परंपराओं का अपमान बताते हुए विरोध किया. जेवरा सिरसा के रिसोर्ट में आयोजित इस इवेंट में नकली शादी की रस्में प्रस्तावित थीं.

Fake Marriage Event Bhilai: दुर्ग के भिलाई में आयोजित होने वाले एक ‘फेक मैरिज इवेंट' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. हिंदू संगठनों का कहना है कि यह आयोजन उनकी परंपराओं और संस्कारों का मजाक उड़ाने जैसा है. बढ़ते विरोध के बीच मामला इतना गरमा गया कि प्रदर्शन तक हो गया और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी.

फेक मैरिज इवेंट' से शुरू हुआ विवाद

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा स्थित एक रिसोर्ट में 30 तारीख को ‘फेक मैरिज इवेंट' आयोजित किया जाना था. इस इवेंट का प्रचार भी खुले तौर पर किया जा रहा था. आयोजकों ने इसे एक मनोरंजन कार्यक्रम के रूप में पेश किया था, जिसमें लोग नकली शादी का अनुभव ले सकते थे.

'फेक मैरिज इवेंट' से मचा बवाल, हिंदू युवा मंच ने कहा- पहले अपनी बेटी की नकली शादी करके दिखाए 

'फेक मैरिज इवेंट' से मचा बवाल, हिंदू युवा मंच ने कहा- पहले अपनी बेटी की नकली शादी करके दिखाए भिलाई में ‘फेक मैरिज इवेंट’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जहां हिंदू संगठनों ने इसे परंपराओं का अपमान बताते हुए विरोध किया. जेवरा सिरसा के रिसोर्ट में आयोजित इस इवेंट में नकली शादी की रस्में प्रस्तावित थीं.

कपल्स के लिए तय थी खास शर्तें

इवेंट के प्रचार के अनुसार, इसमें शामिल होने वाले कपल्स को दूल्हा-दुल्हन की पोशाक में आना था. इसके लिए 499 रुपये की एंट्री फीस रखी गई थी. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शादी की रस्में भी पूरी करवाई जानी थीं, जिसे लेकर लोगों की नाराजगी और बढ़ गई.

हिंदू संगठनों ने जताया कड़ा विरोध

जैसे ही इस आयोजन की जानकारी स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों तक पहुंची, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. उनका कहना है कि शादी हिंदू धर्म के प्रमुख संस्कारों में से एक है, इसका इस तरह मजाक बनाना गलत है. विरोध में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए.

थाने का घेराव कर जोरदार नारेबाजी

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जेवरा सिरसा पुलिस चौकी का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. उन्होंने मांग की कि इस तरह के आयोजनों पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो. चेतावनी भी दी गई कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा होगा.

पहले अपनी बेटी की नकली शादी कराएं”

हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता अमिताभ वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है. उन्होंने आयोजकों पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह सही है, तो वे पहले अपने घर में इस तरह का आयोजन करके दिखाएं. उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियां समाज के लिए गलत संदेश देती हैं.

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कदम उठाया. रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्मा दत्त पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश भी किया है. विरोध और पुलिस कार्रवाई के बाद यह आयोजन फिलहाल ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है. 

और नया पुराने