Top News

1 चोर ने रायपुर पुलिस को किया परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से लूट, आरोपी अरेस्टः मॉर्निंग वॉक के समय मोबाइल छीनकर भागा था, भूपेश बघेल ने कहा-'सुशासन' पर तमाचा



रायपुर -रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट के शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हई कि वे संभल भी नहीं सके हालांकि, पुलिस ने आरोपी मणिकांत ध्रूव (19) को अरेस्ट कर लिया है।

आरोपी पेशे से रैपिडो ड्राइवर है। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में रह रहा है।

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि

आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक का मोबाइल छीनकर चोर 9-2 1 1 हो गए। उन्होंने आगे लिखा- सोचिए जरा, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय 'मॉर्निंग वॉक' के दौरान ऐसी घटना कथित 'सुशासन' पर तमाचा है।'


CCTV की मदद से पकडाया आरोपी

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल और संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से जांच किया गया। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई 

महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाडकिल भी बरामद कर ली गई है।

कांग्रेस ने कमिश्नरेट सिस्टम पर उठाए सवाल

घटना की जानकारी होने के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सूशील आनंद शुक्ला ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम की वर्किंग पर सवाल उठाए हैं।

और नया पुराने