Top News

धमतरी पुलिस की कड़ी कार्यवाही - नशे के खिलाफ Zero टॉलरेंस का सख्त संदेश

मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा),

 गांजा की बिक्री ही नहीं,अब

 सेवन करने वाले भी रहें

 सावधान - हर गतिविधि पर

 धमतरी पुलिस की रहेगी पैनी

 नजर


धमतरी -एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार "आपरेशन निश्चय" सहित विशेष सघन अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अब आम जगहों पर बैठकर गांजा, हेरोइनृ (चिट्टा) जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भर्री पारा क्षेत्र में एक युवक खुलेआम मादक पदार्थ (हेरोइन/चिट्टा) का सेवन कर रहा है। 

आरोपी के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा जोधापुर वार्ड, भर्री पारा में पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी को मौके पर ही मादक पदार्थ का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 0.35 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग 7,000/-रूपये, एक मोपेड वाहन कीमत 40,000/-रूपये, एक मोबाइल फोन कीमत 6,000/-रूपये, लाईटर, सिल्वर कोटेड नोट एवं अन्य सामग्री जप्त की गई, जिसकी कुल जुमला कीमत 53,020/- रूपये आंकी गई।

उक्त कृत्य पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 27 एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


आरोपी का विवरण-

धनेश्वर यादव उर्फ धन्नू

पिता - मनोहर यादव, उम्र - 22 वर्ष

निवासी - सोरिद, जोधापुर वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)


 जनता से अपील-

धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। 

आपकी सतर्कता और सूचना समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

और नया पुराने