Top News

Online सट्टा गिरोह का मास्टर माइंड बाबु खेमानी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं

 साईबर)  स्मृतिक राजनाला

 की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी

 क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की

 बड़ी कार्यवाही


रायपुर
 -रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया गालीबाज इंफ्लूएंसर बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुंबई से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बाबू खेमानी अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड था, जिसका नेटवर्क महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में फैला हुआ था।

इससे पहले पुलिस ने 20 सटोरियों को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का खुलासा किया था। जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं, वहीं करीब 60 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ‘3 STUMPS’ नाम से ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म चलाया जा रहा था।

आरोपियों के कब्जे से 03 नग लैपटॉप. 18 नग मोबाईल फोन, 01 नग राउटर, 01 नग calculator, सटा के हिसाब-किताब का कापी 01 नग, 10 नग एटीएम कार्ड, 01 नग एक्सटेंशन बॉक्स तथा 01 नग बी.एम.डब्ल्यू, कार जप्त किया गया है  जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 60.00,000|- रूपये।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।



और नया पुराने