Top News

सट्टा जुआ खेलाने वाले खाईवाल के विरुद्ध Dhamtari पुलिस कोतवाली की वैधानिक कार्यवाही

बनियापारा धमतरी में घेराबंदी

 कर सट्टा खाईवाल को किया

 गया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा

 सामग्री जब्त


छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

धमतरी -पुलिस द्वारा जुआ सट्टा एवं अन्य समस्त अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त, प्रभावी एवं सुनियोजित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बनियापारा, धमतरी में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा नामक अवैध जुआ खेलाया जा रहा है। 

जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी दिनेश ढीमर उर्फ चिकु पिता लक्ष्मीनारायण, उम्र 40 वर्ष, निवासी बनियापारा, धमतरी को लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से दांव लगवाते एवं अंकों वाली सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष 1000/- रुपये नगद, तीन नग सट्टा पट्टी (जिसमें विभिन्न नामों के सामने अंकों में रुपये-पैसे अंकित थे) एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया।

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


आरोपी का नाम -

दिनेश ढीमर उर्फ चिकु

पिता – लक्ष्मीनारायण

उम्र – 40 वर्ष

निवासी – बनियापारा, धमतरी

थाना – सिटी कोतवाली, जिला धमतरी

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

और नया पुराने