बालोद के गुंडरदेही में न्यायिक
मजिस्ट्रेट को धमकी भरा पत्र
भेजकर 3 करोड़ की फिरौती
मांगी गई. नक्सली संगठन का
नाम लेकर दी गई चेतावनी,
पुलिस जांच में जुटी
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में न्यायिक व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भेजकर 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. पत्र में जज और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है और आरोपी ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.डाक से मिला धमकी भरा पत्र
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गुंडरदेही को कार्यालयीन समय में डाक से एक बंद लिफाफा मिला. लिफाफे में हस्तलिखित पत्र था, जिसमें जान से मारने की धमकी और 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई.