Top News

संत माता कर्मा जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने जिला साहू संघ की हुई बैठक -SN NEWS

संत माता कर्मा जयंती पर निकलेगी भव्य बाइक-कार रैली




धमतरी-साहू संघ की महत्वपर्ण बैठक बुधवार 11 मार्च को जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों और तहसील अध्यक्षों की उपस्थिति में आगामी संत माता कर्मा जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव और कार्योजना तय की गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को संत माता कर्मा के जन्मोत्सव पर जिला साहू संघ के संयोजन में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बज विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी,



जबकि दोपहर 3 बजे बाइक और कार रैली का आयोजन होगा। जिसके लिए जिले के प्रत्येक गांव से कम से कम 20 युवकों को मोटरसाइकिल के साथ एकलव्य खेल परिसर में एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। यहां से सभी श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे जिसके बाद रैली सदर बाजार होते हुए अर्जनी चौक तक जाएगी और रुद्रीरोड स्थित भक्त कर्मा माता की प्रतिमा स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद हेरिटेज भवन तक प्रस्थान करेगा। कार्यक्रम के अंत में समाज द्वारा फिल्मी कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि समाज के सहयोग से कई सामाजिक कार्य सभव हुए है। उन्हाने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके लिए धमतरी जिले को शासन द्वारा विशेष पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने समाज के लोगों को आयोजित होने वाली कर्मा जयंती रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्नान किया। उन्होंने जिला साहू संघ धमतरी के कार्यालय के लिए 100 कुर्सियां देने की घोषणा की।



बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू. महामंत्री विजय साहू, कोषाध्यक्ष संत कुमार, किरण लोकेश्वर साह, कमलेश्वर साहू, अरुण साहू अध्यक्ष जिला युवा प्रकोष्ठ, वीरेंद्र साहू, यशवंत साहू, निर्मला साहू, रेखा साहू, अनीता साहू, रोशन साहू. लीलाराम साहू, घनाराम साहू व्यापार संघ जिला अध्यक्ष सीमंत साहू, तहसील सचिव हिरेद्र साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागृति साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपसिथित थे।

और नया पुराने