धमतरी- लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में पिछले कुछ समय से चल रही पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड में तत्काल पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने तथा समाधान के लिए आवश्यक पहल करने हेतु महापौर जगदीश रामू रोहरा जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर एवं संबंधित अधिकारियों का पार्षद श्रीमती हिमानी साहू ने आभार व्यक्त किया और कहा कि
आपके त्वरित प्रयास और संवेदनशीलता से वार्डवासियों को यह विश्वास मिला है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होगा।
आपको यह भी बता दे कि पार्षद हिमानी भागवत साहू ने अपने कार्यकाल पूरा होने तक वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा पूर्व में जो भी परेशानियों का सामना वार्ड वासियों को करना पड़ता था उन सारी समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया है


