धमतरी-पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धत को मजबूत करने और वन औषधियों के संरक्षण को बढावा देने के उद्देश्य से आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम एवं उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला सोमवार को धमतरी पहंचे। उन्होंने जिले में औषधीय पौधों के संरक्षण और उत्पादन की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान विकास मरकाम एवं अंजय शुक्ला ने नगर निगम पहुचकर महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात की और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ औषधीय पौधों की खेती को बढावा देने पर विचार-विमर्श किया। शिवनंदा न्यूज से चर्चा में उन्होंने कहा कि धमतरी जिला वन संपदा और जैव विविधता से समृद्ध है, इसलिए यहां औषधीय पौधों की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं। आने वाले समय में इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. ताकि वे औषधीय पौधों की खेती से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा ,
उन्होंने यह भी आश्वासन दिलाया कि धमतरी औषधि खेती में पूरे राज्य में जाना जाएगा और एक अलग ही पहचान प्राप्त करेगा |

