Top News

रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलने वाले जुआरियों पर Dmt पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही

 


  


05 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,जुआरियों के पास से 26,000 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश पत्ती किया गया जब्त




धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध


धमतरी-पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।


थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।

पुलिस को देखते ही कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।





पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं -

(01) होमेश मारकंडे, पिता यशवंत मारकंडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिवनीकला, थाना कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)

(02) यतीश बघेल, पिता भागवत बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

(03)कौशल नारंग, पिता अशोक नारंग, उम्र 19 वर्ष, निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.)

(04)चंदु बंजारे, पिता कांशी राम बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी छछानपैरी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर(छ.ग.)

(05) यादराम साहु, पिता बरातु राम साहु, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगतरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)

आरोपियों के पास एवं फंड से कुल 26,000/-रूपये नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश जब्त कर विधिवत कब्जे में लिया गया।

उक्त कृत्य जुआ एक्ट 

के तहत पाये जाने से पांचों जुआरियों के विरुद्ध थाना  भखारा में अपराध क्रमांक 17/2026 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।


धमतरी पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

और नया पुराने