रायपुर। जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी (दक्षिण पीठ–नाणीजधाम, महाराष्ट्र) के छत्तीसगढ़ उपपीठ आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
रामानंदाचार्य जी के आगमन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उपपीठ प्रमुख श्री घनश्याम माहेश्वरी, श्री सच्चिदानंद उपासने (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी संघ), पीठ सह-प्रमुख श्री मुन्नालाल मोटघरे, पीठ सदस्य श्री राजिल रणदीवे, पीठ प्रसिद्धि प्रमुख सौरभ सोनी, , आनंद तालोले, सुश्री भावना घोरपड़े, युवराज होलकर, हर्ष चंद्राकर सहित अनेक भक्तगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। रामानंदाचार्य जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से प्रदेश में धर्म, सेवा और संस्कार के विविध कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

