टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। लंका ने कंगारूओं को 8 विकेट से शिकस्त दी है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज में ही विश्व कप से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।
![]() |
| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम |
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और कुशल परेरा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद कुशल मेंडिस और पथुम निसांका ने पारी को संभाला। श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी-20 विश्व कप 2026 का पहला शतक जड़ दिया। कुशल मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और अंत में पवन रत्नायके ने भी 28 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया। श्रीलंका ने 182 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर की समाप्ति पर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट की शुरुआत में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस हार के साथ और मुश्किलों में फंस गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे से पहले ही हार चुकी है और वह ग्रुप तालिका में तीसरे पायदान पर है। श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अगला मुकाबला जीतना अनिवार्य होगा साथ ही अब उसको जिम्बाबे के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। आपको यह भी बता दे कि इस विश्व कप को जीतने के लिए भारत प्रबल दावेदार मानी जा रही है यदि ऐसा होता है तो लगातार दो बार T20 विश्व कप जीतने वाली भारत पहली टीम बन जाएगी |
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
SL- 182/2(18 ओवर)
AUS-181/10 (20 ओवर)
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना


