Top News

स्काउट गाइड से जुड़ने का मिला फायदा भोथली विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम -Dmt


बोर्ड परीक्षा में नौ विद्यार्थियों को मिला स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार बोनस अंक

धमतरी-बोर्ड परीक्षा में शा.उ.मा.वि. भोथली धमतरी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें कक्षा 12वीं में कुल 48 विद्यार्थी थे जिसमें 44 उत्तीर्ण हुए व चार पूरक आए हैं । अनुत्तीर्ण निरंक है। इस प्रकार 12वीं का परीक्षा परिणाम 91.66 प्रतिशत रहा व प्रथम स्थान पर खुशाल सेन, द्वितीय खिलेश्वरी व उपासना रहे, एवं तृतीय स्थान पर खुशी साहू रहे। एवं बोर्ड परीक्षा में स्काउट गाइड के 9 छात्रों को राज्य पुरस्कार का 10 अंक बोनस प्राप्त हुआ जो कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है । जिससे उनके प्रतिशत में वृद्धि हुई।इसी प्रकार कक्षा दसवीं में 68.57 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया व 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण व दो छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे प्रथम स्थान पर डिंपल साहू 87 प्रतिशत ,द्वितीय टामिन साहू 86 प्रतिशत, तृतीय भीमा साहू 83% अंक अर्जित किये ।स्थानीय परीक्षा कक्षा ग्यारहवीं का परिणाम 81.81% रहा। प्रथम विद्या 84 प्रतिशत ,द्वितीय चंदन दास 81.8 प्रतिशत ,व तृतीय डेमिन 80.88 प्रतिशत प्राप्त किये। कक्षा नवमी का परीक्षा परिणाम 57.89 प्रतिशत रहा प्रथम गुलशन कुमार 96.7 प्रतिशत, द्वितीय वीणा 92.81% ,तृतीय खीमा 78.57 प्रतिशत प्राप्त किए। उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एल के उपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि समय का सदुपयोग करते हुए अनुशासन बद्ध होकर आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सन्हरा, जनपद सदस्य दिलीप सेन, सरपंच श्रीमती शिवरात्रि ध्रुव, सदस्य अशोक सिन्हा ,गुहलेद सन्हरा, बलिराम साहू ,गंभीर साहू एवं व्याख्याता गण डॉ. गणेश प्रसाद साहू स्काउट मास्टर ,एल.एन. साहू, राकेश साहू, धनंजय सोनकर, रामशरण मिश्रा, एल एन शांडिल्य ,डोमन ध्रुव ,गोविंद सिन्हा ,विनोद ध्रुव ,गोपेश साहू, महेंद्र साहू, उमाकांत साहू, डॉ .मंजूषा साहू गाइड कैप्टन, रेखा देहारी, रेणुका ध्रुव, दीप्ति शुक्ला, स्वाति सोरी ,दुर्गा साहू, किशोरी कश्यप ,विमला साहू, लखनतीन धनुषधारी एवं पंचगण तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

और नया पुराने