Top News

"सही दवा-शुद्ध आहार यहीं छत्तीसगढ का आधार" अभियान की कार्यवाही विवरण-DMT


धमतरी-छत्तीसगढ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला धमतरी में नागरिकों को सरक्षित एवं गुणवत्तायक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के उदेश्य से "सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से दिनांक 11 मई 2026 तक जिले भर में संचालित हो रहा है।

इस सघन जाँच अभियान का प्राथमिक लक्ष्य राज्य में गुणवतापूणे सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण मानक दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करना है। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं औषधि  प्रसाधन सामग्री विक्रेताओं को क्रमशः खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के मानक नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा जन सामान्य को सुरक्षित सही दवा-शुद्ध आहार के प्रति जागरूक करना है ।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा  दीपक कुमार अग्रवाल एवं कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार अभियान के सुचारु और त्वरित क्रियान्वयन के लिये खाद्य एवं औषधि हेतु दो पृथक प्रकोष्टों (टीमों) का गठन कर सतत् रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य प्रकोष्ट से इस अभियान के चरण में गंगरेल रेस्टोरेंट धमतरी., हिन्दूजा रेस्टारेंट. धमतरी, भगवती हिन्दू होटल धमतरी, अराधना जलेबी भंडार धमतरी, सूरज होटल धमतरी, हॉस्पिटल कैटीन में जिला अस्पताल धमतरी, धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल धमतरी, उपाध्याय नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, स्वल्पाहार के लिए निर्मित खाद्य पदार्थों को श्रेणीवार उचित तापमान पर रखने, अखाद्य रंगों का प्रयोग नही करने. अखबारी कागज का उपयोग स्वल्पाहार / नाश्ता को रखने एवं परोसने में नही करने निर्देशित किया गया। खाद्य परिसरों में साफ सफाई रखना एवं खाद्य परिसरों में खाद्य पंजीयन सही स्थान पर चस्पा करने निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही में खाद्य सरक्षा विंग से  सर्वेश कुमार यादव (अभिहित अधिकारी),  फणेश्वर पिथौरा (खाद्य स्रक्षा अधिकारी), खाद्य एवं औषधि प्रशासन, धमतरी शामिल रहे।

औषधि प्रकोष्ठ से अभियान के इस चरण में दिनांक 01/ 05/ 2026 को "सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार" थीम के तहत् धमतरी शहर स्थित ' वैक्सीन कोल्ड चेन एवं स्टोरेज परिसरो की जांच / निरीक्षण किया गया। कार्यवाही के दौरान कल 10 निजी अस्पतालों एवं उनसे जुड़े फार्मेसी प्रतिष्ठानों क्रमशः एस.एम.सी हॉस्पिटल, मित्तल हॉस्पिटल, धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल, सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, श्री गोपाला हॉस्पिटल, " गुप्ता हॉस्पिटल, शिवनंदा हॉस्पिटल, श्रीराम मल्टीस्पेसीलिटी हॉस्पिटल, ओजस्वी मल्टीस्पेसीलिटी हॉस्पिटल एवं धमतरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया ' गया। सभी हॉस्पिटल पर डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर का उपयोग करना पाया गया, तत्संबंध में संस्थानों को वैक्सीन भंडारण हेतु आई.एल.आर. (L.R) एव डीप फ्रीजर का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही मौके पर वैक्सीन स्टोरेज हेतु पृथक स्थान निर्धारित करने, स्टॉक रजिस्टर' का नियमानुसार संधारण, तापमान लॉगबुक का नियमित संधारण वैक्सीन हैंडलिंग हेतु SOP का पालन एवं संबंधित स्टाफ को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। दिनांक 27/05 /2026 को धमतरी शहर स्थित निजी वैक्सीन एजेंसीज के वैक्सीन कोल्ड चेन एवं स्टोरेज परिसरो की जांच / निरीक्षण किया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 06 एजेंसियों क्रमशः रखेचा मेडिकल एजेंसी, श्रीराम मेडिकल स्टोर, अनिल मेडिकल एजेंसी, हरि मेंडिकल स्टोर, दिनेश मेडिकल एजेंसी एवं एकता मेडिकोज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी सथानों पर आई.एल.आर. (LR) का उपयोग पाया गया, तथापि कुछ स्थानों पर तापमान के प्रदर्शंन एवं तापमान लॉगबुक के नियमित संधारण में कमी पाई गई, जिस पर संबंधित संस्थानों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।

दिनांक 03/05 /2026 को जिला धमतरी में रिथत शासकीय अस्पताल में' वैक्सीन कोल्ड चेन एवं स्टोरेज सेंटर की जांच / निरीक्षण किया गया । कार्यवाही के दौरान कल 06 शासकीय अस्पताल क्रमशः जिला चिकित्सालय, शहरी स्वारथ्य केद्र इतवारी बाजार, सामुदायिक स्वारथ्य केन्द्र भखारा, सिविल अस्पताल कुरूद, सामुदायिक स्वारथ्य केन्द्र मगरलोड एवं साम्दायिक स्वारथ्य केन्द्र नगरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी स्थानों पर आईं.एलआर. (R) एवं डीप फ्रीजर का उपयोग पाया गया, तथांपे कुछ स्थानों पर तापमान के प्रदर्शन एवं तापमान लॉगबुक के नियमित संधारण में कमी पाई गई, साथ ही आवश्यकतानुसार पावर बैकअप एवं वैक्सीन कैरियर हेतु समुचित व्यवसथा सुनिशि्चित करने के निर्देश्र दिए गए। संबंधित संस्थानों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए ।

दिनांक 04/05 / 2026 को धमतरी शहर में स्थित स्वापक औषधियो के थोक विक्रेताओ का चिन्हांकित कर क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजो की जांच कर निरीक्षण किया गया । कार्यवाही के दौरान कुल 12 थोक औषधि विक्रेताओ क्रमशः रामा मेडिकल एजेंसी. श्री कृष्णा एजेंसी, रामा मेडिकल स्टोर, रामा सर्जिकल्स, अनिल मेडिकल एजेंसी, अनिल मेडिकल स्टोर्स, एकता मेडिकोज, अशोक मेडिकल एजेंसी, नाहर मेडिकल एजेसी, विजय मेडिकल स्टोर्स, रखेचा मेडिकल एजेंसी एवं गोविन्द मेडिकल एजेसी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मौके पर क्रय-विक्रय अभिलेख "का संधारण करना पाया गया तथा शासन द्वारा दिए गऐ निर्देशानुसार मनःप्रभावी औषधियों की खरीदी बिक्री करते हुए प्रति माह विभाग को जानकारी दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगे भी सतत् रूप से जांच/ निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है । इस कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित रहे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला-धमतरी (छ०ग०) समस्त खाद्य एवं औषधि कारोबारकर्ताओं तथा नागरिकों से अपील करता है कि वे इस जन-स्वारथ्य सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें जिससे कि "सही दवा-शुद्ध आहार यहीं छत्तोसगढ़ का आधार" अभियान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके ।

और नया पुराने