हरियाणा में पहली बार स्वदेशी तकनीक से तैयार हाइड्रोजन ड्रोन को लॉन्च किया जाएगा. ये ड्रोन पारंपरिक बैटरी ड्रोन की तुलना में 15-20 मिनट के बजाय लगातार दो घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है. इसे 14 से 16 फरवरी तक होने वाले कृषि दर्शन एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा.
हाइड्रोजन ड्रोन होगा लॉन्च : उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने विशेष बातचीत में बताया कि इस बार कृषि दर्शन एक्सपो किसानों के लिए बेहद खास होगा. एक्सपो में हाइड्रोजन ड्रोन के साथ-साथ बैटरी से चलने वाले ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे. यहां पर किसान पहली बार कृषि उपकरणों का लाइव डेमो भी देख सकेंगे. हाइड्रोजन ड्रोन पारंपरिक बैटरी ड्रोन की तुलना में 15-20 मिनट के बजाय लगातार दो घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है. हालांकि हाइड्रोजन ड्रोन की कीमत क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.