Top News

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में दी मात, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली शानदार परी

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन 11 फरवरी को खेले गए तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से मात दे दी. ये वेस्टइंडीज की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल बाद पहली जीत है. आखिरी बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2016 के फाइनल में मात दी थी.



मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 20 ओवर में 196/6 का चैलेंजिंग स्कोर बनाया. जिसमें रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए. इसके अलावा चेस 34 और होल्डर ने 33 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए. ओवरटन ने भी दो (2-33) विकेट लिए, जबकि आर्चर और करन एक-एक विकेट लेने में थोड़े महंगे रहे.

और नया पुराने