धमतरी। शहर के एक लॉज में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार की दोपहर रुद्री रोड स्थित सीजी 05 लॉज एंड रेस्टोरेट में पिछली 24 सितंबर से यहां के एक कमरे में कवर्धा जिले की एक युवती पिंकी मानिकपु्री आकर ठहरी हई थी। शुक्रवार की रात करीब साढे 10 बजे उसे आखरी बार लॉज के कर्मचारियों ने देखा था। जब एक डिलीवरी बॉय उसके लिये कुछ सामाग्री लेकर आया था शनिवार सुबह जब उसके रुम का दरवाजा देर तक नही खुला तो कर्मचारियों ने बाजू की खिड़की से भीतर देखा तो वह कमरे में पड़ी हुई दिखाई दी थी। पश्चात किसी अप्रिय घटना की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई थी। जिसके बाद DSP भानप्रताप चंद्राकर, कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहंचे। हत्या या आत्महत्या यह जांच का विषय है
रविवार को फिर मामले की जांच प्रारंभ की गई। यूपी से परिजन आने के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया जहां पर उसकी पड़ी हुई थी चेहरे पर हल्के खून के धब्बे भी थे दीवाल का पंखा टूट गिरा हआ था जिसमें फंदा बना हुआ था , पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।हालांकि युवती की मौत कैसे हई है। यह स्पष्ट नही हुआ है। मगर मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या करने से जोडा जा रहा है। हालांकि यदि आत्महत्या है तो की वजह भी अज्ञात है जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्य आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आगे की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा। बहरहाल कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं, युवती धमतरी कैसे आई? होटल में उसके साथ कौन लड़का था? आखिर युवती और लड़के के बीच क्या संबंध था? किस बात पर दोनों में झगड़ा हआ था
परिजनों का कहना कोई लडका साथ में था
युवती के पिता ज्ञानु दास ने बताया कि उसकी बेटी के दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। यहां जब पहंचे तो होटल के कमरे में बेटी की लाश मिली, जहां पर टूटा हुआ पंखा भी पड़ा हुआ था। उसकी बेटी कवर्धा में कपडा दुकान में काम करती थी। कभी-कभी घर आती थी और कभी-कभी वह धमतरी भी आती थी। इस कारण उन्हें शक है कि किसी के लडके के साथ वह थी जिसकी जांच होनी चाहिए
