सभी महाविद्यालय के रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीम को भाग लेने का अवसर होगा
धमतरी- बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के साइंस भवन स्थित सेमिनार हॉल एवं उसके सामने के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली राष्ट्र एवं भारत मंडल का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के सभी महाविद्यालय के रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीम को भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, रंगोली का थीम विकसित भारत 2047 रहेगा
केंद्र एवं राज्य की कल्याणकारी योजनाएं 25 वर्ष का सेवा संकल्प, राष्ट्रीय प्रतीक रखा गया है प्राचार्य द्वारा उक्त आयोजन में जिले के समस्त छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य को आमंत्रित किया गया है उक्त आयोजन 29 सितंबर 2026 को पीजी कॉलेज धमतरी में 12:00 बजे से आयोजित है
