Top News

GRAM परेवाडीह में फसल चक्र पर ग्रामीण बैठक, दलहन-तिलहन अपनाने पर बनी सर्वसम्मति

परेवाडीह/धमतरी 27 सितंबर 2026 । ग्राम परेवाडीह में आज फसल चक्र संबंधी महत्वपूर्ण ग्रामीण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि विस्तार अधिकारी संतोष नेताम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार एक ही फसल लेने से हमारी जमीन की गुणवत्ता दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और जमीन की शोषण क्रिया अत्यधिक बढ़ चुकी है।

उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की कि जमीन के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए फसल चक्र अपनाएं और खेती में दलहन-तिलहन का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

अधिकारी की अपील पर समस्त किसान भाइयों ने सर्वसम्मति से इस सीजन में दलहन-तिलहन की खेती करने का निर्णय लिया।

बैठक में उपस्थित रहे -

कृषि विस्तार अधिकारी संतोष नेताम, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद साहू, ग्राम पटेल लोकेश कुमार साहू, सरपंच नारद राम साहू, सचिव रामनाथ साहू, कुलेश्वर ध्रुव, उप सरपंच चंपालाल साहू, राकेश साहू, जागेश्वर साहू, मोतीलाल साहू, संपूर्ण साहू, अजय कुमार साहू, दुलार सिंह गजपाल, गुलाब राम साहू, सुरेश साहू, अघनू राम साहू, गोपी साहू एवं समस्त ग्रामवासी।

और नया पुराने