Top News

ग्राम परेवाडीह में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, महिलाओं ने दिखाया उत्साह-DMT


धमतरी 27 सितंबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम परेवाडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र देमार में आज 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच  नारद साहू रहे, अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच चम्पालाल साहू, ग्राम पटेल लोकेश साहू, रामनाथ साहू, जागेश्वर साहू, राकेश साहू, सावंत यादव, चुनुलाल ध्रुव, भागवती, राधा बाई, पुष्पा साहू, गंधेश्वर जोशी, नर्मदा यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुपरवाइजर प्रतिमा गोस्वामी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवकी साहू रहीं। उन्होंने शासन की प्रमुख योजनाओं - महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और आंगन मिलन सेवा के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण -

महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, गिलास दौड़ जैसे मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मितानिन सोहाग बाई, कुसुम बाई, पार्वती सेन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जो बच्चे कुपोषण से स्वस्थ हुए हैं, उनका भी सम्मान किया गया।

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में  वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ का विशेष सहयोग रहा। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 और 2 की कार्यकर्ता गंगा यादव, लता ध्रुव, सहायिका रोहिणी साहू, चंद्रिका यादव एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन शीतलेश साहू द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन गंगा यादव द्वारा किया गया।

और नया पुराने