धमतरी - फरवरी 2026 में लिए गए बी एस सी नर्सिंग के वार्षिक परीक्षा बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम दिंनाक 05 अगस्त 2026 को पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृती स्वस्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है।
इसमें फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग लिमतरा, धमतरी में अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत सराहनीय एवं शत प्रतिशत रहा है। इनमे से छात्रा कु. गीतांजली 76% लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु. कु.रेशमी ने 75.77% ने प्रतिशत लेकर कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया,कु. यामिनी साहू 74.6% कक्षा में तृतीय स्थानप्राप्त किया, छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता पिता एवं संस्था के प्राचार्य प्रो. वी. के. डेविड एवं समस्त शिक्षक को दिया। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।

