Top News

फ्लोरेंस कॉलेज OF नर्सिंग में 'नशा मुक्ति अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नर्सिंग छात्रों और स्थानीय समुदाय ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, रैली निकालकर किया जागरूक

धमतरी-  फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लिमतरा, धमतरी में सामाजिक उत्तरदायित्व और जन-जागरूकता के तहत 'नशा मुक्ति अभियान' के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना तथा समाज को इस सामाजिक बुराई से मुक्त कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य वि के डेविड  द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले घातक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटकसंस्थान के बी.एस.सी. नर्सिंग (B.Sc. Nursing) के छात्र-छात्राओं ने लिमतरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। छात्र अपने हाथों में "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" और "नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हाँ" जैसे नारों की पट्टियां (प्लेकार्ड्स) थामे हुए थे। ग्रामीणों को आकर्षित करने और संदेश को सरल भाषा में समझाने के लिए नर्सिंग छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक (Street Play) भी प्रस्तुत किया गया, जिसे स्थानीय लोगों की खूब सराहना मिली।

शपथ ग्रहण समारोहकार्यक्रम के समापन पर कॉलेज परिसर में उपस्थित सभी प्राध्यापकों, स्टाफ और समस्त छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके विरुद्ध प्रेरित करने की 'नशा मुक्ति शपथ' दिलाई गई ‎

और नया पुराने