52 पत्ती ताश एवं 3 लाख 9 हजार 350/- रुपये बरामद, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
धमतरी- थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर,डीपो पारा रोड स्थित भोला साहू के घर के पास बने चबूतरे पर कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार जुआरियों का विवरण:
*(01)* पुरुषोत्तम महावर धमतरी
*(02)* उमेश देवांगन धमतरी
*(03)* भोलाराम साहू धमतरी
*(04)* कमलेश गोयल धमतरी
*(05)* मनीष उर्फ मनोज राठी धमतरी
*(06)* गोपाल उर्फ छोटू साहू धमतरी
*(07)* संतोष शर्मा धमतरी
जप्ती का विवरण:
▪️ फड़ से जप्त रकम: 2,00,350/-रूपये
▪️ पास से जप्त रकम: 1,09,000/-रूपये
▪️ कुल नगदी रकम: 3,09,350/-रूपये
▪️ अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 291/16, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

