Top News

थाने मे reel बनाना पाप है, कानून हमारा बाप है

सोशल मीडिया में थाना परिसर

 का वीडियो प्रसारित करने

 वाले युवक को दी गई

 समझाइश, युवक ने लिखित

 में मांगी माफी ,दंड बैठक

 लगाते हुए कहा-थाने मे रील

 बनाना पाप है कानून हमारा

 बाप है 


कबीरधाम -कबीरधाम जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा थाना परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था। उक्त वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर - मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल 1 युवक की पहचान कर उसे थाना बुलाकर पूछताछ की गई। 
पूछताछ के दौरान युवक आयान खान द्वारा बताया गया कि उसने बिना किसी गलत उद्वेश्य के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया था, किन्तु उसे अपने कृत्य की गंभीरता का एहसास होने पर उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित रूप से माफी प्रस्तुत की। युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि पुनः नहीं करने का आश्वासन भी दिया गया

थाना प्रभारी योगेश कश्यप द्वारा युवक को समझाइश देते हुए बताया गया कि थाना परिसर एवं पुलिस व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है 

और नया पुराने