Top News

पीजी कॉलेज मोड़ के पास गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान-Dmt

 


दमकल की गाडियां आग को  बुझाने में डटी रही

धमतरी। शहर के पीजी कॉलेज मोड के पास स्थित एक गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान भरा होने के कारण आग तेजी से फैलती गईड और आसपास के क्षेत्र में घना काला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

शनिवार सुबह-सुबह बर्तन गोदाम से काला धूआं निकलते ही हडकंप मच गया। सूचना पर संचालक पहंचे, फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। सूचना मिलते ही धमतरी से तीन और कुरूद से एक दमकल वाहन मौके पर पहंचा। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन प्लास्टिक सामग्री के कारण आग पर काबु पाना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। कई घंटों तक लगातार दमकल की टीमें आग बूझाने में जुटी रहीं

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोदाम को जेसीबी मशीन से तोडा गया, ताकि अंदर भरा  धुआ बाहर निकल सके और आग पर नियंत्रण पाने में आसानी हो सके।  इस  दौरान मौके पर बडी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए थे। सुचना पर कोतवाली थाना प्रभारी बी आर सिन्हा भी टीम के साथ पहुंच गए थे।समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई थी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

लक्ष्मी एल्युमिनियम गोदाम के संचालक प्रकाश कुकरेजा ने बताया कि सूचना मिलते ही पहुचे तब तक आग फैल चुकी थी। पडोसियों ने बताया कि पीछे बांस के पेड में आग लगी थी जिसकी चिंगारी की वजह से यह आग लगी है। प्लास्टिक सामान होने से धुंआ ही धुंआ हो गया था। शादी में देने वाले सामान मिक्सी एवं अन्य सामान रखे हुए थे सारे जल गए जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस प्रशासन और लोगों का सहयोग मिला।


और नया पुराने